झारखंड महत्वपूर्ण one liner - utpad sipahi , jharkhand Police , क्षेत्रीय कार्यकर्ता

झारखंड की महत्वपूर्ण प्रश्नों की सेट

🟢राँची उच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई?

उत्तर :- 15 नवंबर, 2000

🟢1820 में मेजर रफसेज के कोल्हान क्षेत्र में प्रवेश के पश्चात् किस नदी के तट पर हो जनजाति एवं अंग्रेजी सेना में लड़ाई हुई, जिसमें अंग्रेज विजयी हुए?

उत्तर :- दोरो नदी

🟢झारखंड का आदिधर्म किसे कहा जाता है?

उत्तर :- सरना

🟢संथालों में गाँव के प्रधान को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- माँझी

🟢हूल दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर :- 30 जून

🟢झारखंड सरकार को सर्वाधिक आय किस कर-क्षेत्र से प्राप्त होती है?

उत्तर :- वाणिज्य कर

🟢संथालों में वर पक्ष की ओर से वधू पक्ष को दिया जानेवाला वधू मूल्य कहलाता है?

उत्तर :- पोन

🟢चेरो जनजाति में विवाह के दो प्रमुख तरीके कौन-कौन से हैं?

उत्तर :- ढोला विवाह एवं चढ़ा विवाह

🟢किस जनजाति को बनुकर जनजाति माना जाता है?

उत्तर :- चकी बड़ाईक

🟢बैगा जनजाति में ग्राम संगठन के मुखिया को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- मूकद्दम

🟢झारखंड शब्द का उल्लेख हिंदी के किस प्राचीन कवि के दोहे में मिलता है?

उत्तर :- कबीरदास

🟢झारखंड का कौन सा क्षेत्र ‘कर्ण सुवर्ण’ के नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- छोटानागपुर

🟢कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ में झारखंड को किस नाम से संबोधित किया गया है?

उत्तर :- कुकुट देश

🟢हुल झारखंड पार्टी/क्रांतिकारी झारखंड पार्टी (1969) के संस्थापक कौन थे?

उत्तर :- जस्टिन रिचर्ड

🟢झारखंड क्षेत्र का प्रथम साहित्यिक उल्लेख ‘ऐतरेय ब्राह्मण’ में किस नाम से मिलता है?

उत्तर :- पुंड्र

🟢बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक 2000 ई. पर राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने कब हस्ताक्षर किए?

उत्तर :- 25 अगस्त, 2000

🟢इस्को गुफा कहाँ है?

उत्तर :- हजारीबाग

🟢फर्गुसन को सिंहभूम पर आक्रमण करने का काम किस वर्ष सौंपा गया था?

उत्तर :- 1767 ई.

🟢झारखंड में ताम्र पाषाणयुगीन संस्कृति का केंद्रबिंदु कौन सा क्षेत्र था?

उत्तर :- सिंहभूम

🟢आदिवासी महासभा द्वारा झारखंड में गैर जनजातीय लोगों को अपने साथ लाने के लिए किस पार्टी का गठन किया गया था?

उत्तर :- झारखंड पार्टी

🟢महामाया मंदिर का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर :- गजघंट राय

🟢राष्ट्रीय धातु विज्ञान प्रयोगशाला कहाँ स्थित है?

उत्तर :- जमशेदपुर

🟢रिता/रिसा मुंडा ने किसे मुंडाओं का शासक चुना?

उत्तर :- सुतिया पाहन

🟢बिंझिया जनजाति में वधू-मूल्य को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- डाली कटारी

🟢कौन सी ऐसी जनजाति है, जो हडि़या नहीं पीते हैं?

उत्तर :- बिंझिया

🟢बिरजिया के दो उप भाग कौन-कौन से हैं?

उत्तर :- दूध बिरजिया और रस बिरजिया

🟢बिरहोर की बस्ती को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- टंडा

🟢बिरहोर जनजाति के दो उपवर्ग कौन-कौन से हैं?

उत्तर :- उथलू या भूलिया (घुमक्कड़) और जांघी या थानिया (अधिवासी कृषक)

🟢बिरहोर जनजाति के प्रमुख नृत्य कौन-कौन से हैं?

उत्तर :- डोंग, लागरी एवं मुतकर नृत्य

🟢बैगा जनजाति किस पशु को पवित्र मानते हैं?

उत्तर :- बाघ

🟢राँची एवं हजारीबाग के पठार किनारे अवस्थित बाहृ पठार/निम्न पठार की औसत ऊँचाई कितनी है?

उत्तर :- 300-450 मीटर

🟢देवघर स्थित किस मकान का उपयोग क्रांतिकारी बम बनाने तथा अपने सहयोगियों को इस दिशा में प्रशिक्षित करने में किया करते थे?

उत्तर :- शीलर बाड़ी

🟢पंचायत समिति की स्थापना किस स्तर पर होती है?

उत्तर :- प्रखंड स्तर पर

🟢रामगढ़ राज्य की प्रथम राजधानी कौन सी थी?

उत्तर :- सिसिया

🔵शीलरबाड़ी नामक मकान से किस वर्ष बम बनाने की सामग्रियाँ बरामद हुईं?

उत्तर :- 1915 ई. में

🔵महेशपुर राजा की रानी सर्वेश्वरी के नेतृत्व में अंग्रेजी कंपनी के शासन के विरुद्ध विद्रोह की शुरुआत किस वर्ष हुई?

उत्तर :- 1781-82

🟣किसने सुतियांबे के स्थान पर चुटिया को छोटानागपुर खास के नागवंशी राज्य की राजधानी बनाया?

उत्तर :- प्रताप राय.

🔴किस राजा के समय में ईचाक रामगढ़ राज्य की राजधानी बनी?

उत्तर :- तेज सिंह

🟠‘ईदी-मी’ (ईदी-ताई-मा) विवाह किस जनजाति की अनोखी विवाह है?

उत्तर :- असुर

🟡असुर जनजाति में हडि़या को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- बोथा या झरमुई

🟢अंग्रेजों ने किस विद्रोह को कुचलने हेतु उनकी भूमि को सन् 1824 ई. में दामिन-ए-कोह में परिवर्तित कर दिया?

उत्तर :- पहाडि़या विद्रोह

🔵झारखंड की किस नदी को देव नदी के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर :- दामोदर नदी

🟣कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत क्षेत्र में खेती होती है?

उत्तर :- 22.68

🔴झारखंड की एकमात्र कौन सी नदी स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है?

उत्तर :- स्वर्णरेखा

🟠झारखंड में कितने क्षेत्रीय विकास प्राधिकार हैं?

उत्तर :- पाँच

🟡किस राज्य का संस्थापक गोमुखी राजा के नाम से जाना जाता था?

उत्तर :- पंचेत राज्य

🟢मुगल बादशाह जहाँगीर ने छोटानागपुर खास के नागवंशी शासक दुर्जन शाल को कैदी बनाकर किस किले में रखा?

उत्तर :- ग्वालियर किला

🔵मरांग गोमके किसका दूसरा नाथ था?

उत्तर :- जयपाल सिंह

🟣सरायकेला रियासत के मूल एवं मातृ राज्य का नाम क्या था?

उत्तर :- पोराहाट राज्य

🟤कंपनी काल में झारखंड की कौन सी जनजाति ‘लड़ाका कोल’ के नाम से प्रसिद्ध थी?

उत्तर :- हो

⚪️चिर्रा, लावा, केदार तथा कोक किसकी सहायक नदियाँ हैं?

उत्तर :- शंख

⚫️झारखंड में वर्ष 2016 में मत्स्य उत्पादन कितने किलोग्राम प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष है?

उत्तर :- 1650

🟣मोर/मयूराक्षी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

उत्तर :- त्रिकुट पहाड़ी, देवघर

🟢झारखंड में वर्ष 2016 में सरकारी तालाबों की संख्या कितनी है?

उत्तर :- 15496

🔵मयूराक्षी नदी अपनी आरंभिक अवस्था में किस नाम से जानी जाती है?

उत्तर :- मोतीहारी

🟡कोल विद्रोह (1831-32) का तात्कालिक क्या कारण था?

उत्तर :- गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासी महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी

🔴मुंडा शासन में खेतों को बनानेवाला क्या कहलाता था?

उत्तर :- खूँटकट्टीदार

🟠‘धनबाद के सरदार’ के नाम से कौन सी जनजाति जानी जाती है?

उत्तर :- भूमिज जनजाति

🟢सबसे प्राचीन जनजाति कौन सी है, जो लौहकर्मी थे?

उत्तर :- असुर

⚪️चामबंदी संस्कार किस जनजाति में पाई जाती है?

उत्तर :- असुर

Comments

Popular posts from this blog

पृथ्वी से संबंधित समान्य ज्ञान